दस दस लीटर शराब में दो गिरफ्तार थाने से दी गई जमानत
मेरापुर फर्रूखाबाद।
थाना क्षेत्र के गांव हथौडा निवासी सरफुद्दीन उर्फ पप्पू पुत्र रिहासुद्दीन को अचरा चौकी इंचार्ज अच्छेलाल पाल ने 10 लीटर देशी कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
वहीं इसी थाना क्षेत्र के गांव नगला सबल निवासी ऑफीसर पुत्र जयवीर को संकिसा चौकी इंचार्ज उदयसिंह ने 10 लीटर कच्ची देशी शराब सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
वहीं थाना अध्यक्ष आरके रावत ने उक्त दोनों अभियुक्तों को थाने से ही जमानत दे दी।
*शांति भंग में दो गिरफ्तार*
मेरापुर । अलग-अलग मारपीट के आरोप में पकड़े गए । थाना क्षेत्र के गांव गुरुउशादी नगर निवासी अनिल कुमार पुत्र हरीश सिंह एवं इसी थाना क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी प्रदीप पुत्र फूलचंद का थाना पुलिस ने धारा 151 में चालान कर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत की रिपोर्ट
