*सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने वर्तमान बजट से किया सब को निराश* (सपा)
*प्रयागराज **
समाजवादी पार्टी ने वर्तमान २०२०-२१ के बजट को निराशाजनक बताया।सिविल लाईन्स कैम्प कार्यालय पर निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट को पुंजीपतीयों और कार्पोरेट जगत को बढ़ावा और मध्यमवर्गी परिवार और ग़रीब बनाने वाला बजट करार दिया गया ।श्री इफ्तेखार ने कहा की अपने घर को बेच कर देश को उन्नती की राह पर ले जाने की जो बात सोची जा रही है उस्से देश का ग़रीब और ग़रीब हो जाएगा और पूंजिपतीयों की चाँदी हो जाएगी।कहा वर्तमान बजट से जो जनता को उम्मीद थी उसे निराशा ही मिली।राहत और सुधार का इन्तेज़ार कर रहे शेयर बाज़ार को बजट से मायूसी ही मिली।निर्वतमान नगर महासचिव योगेश चन्द्र यादव ने वर्तमान बजट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा की आयकर छूट से जुड़े बदलाव से बचत योजनाओं को तेज़ झटका लगेगा। कहा वह जब नया विकल्प चूनेगा तो उसे छूट का लाभ नहीं मिलेगा तब वह योजनाओं में पैसा क्यूँ लगाएगा।कहा अर्थव्यवस्था के मामले में निचले स्तर पर भारत को ले जाने वाली सरकार राजस्व प्राप्ति के लिए अजीबोगरीब योजनाएँ लाकर अपना मखौल उड़ाने के साथ देश को दिवालिया बना कर छोड़ेगी।सै०मो०अस्करी ने कहा की आयकर छूट के लिए लोग एलआईसी में निवेश करते हैं जबकि सरकार गरीबों की बचत
को खपत में लगाना चाहती है जिस्से मध्यमवर्गी जनता हताश और निराश है।महिला सभा की निर्वतमान महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने सीतारमण के बजट को देश की करोड़ो सीता के साथ छलावा करने वाला बजट बताया।कहा एक महिला वित्तमंत्री से महिलाओं के लिए कुछ बेहतर करने की उम्मीद थी लेकिन महंगाई, बेरोज़गारी और अर्थव्यवस्था से चरमरा रहे देश को उबारने के लिए वर्तमान बजट मे कुछ खास नहीं किया गया।कहा बजट पेश करते वक़्त उन्होने कहा की सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए बजट बनाना चाहती है लेकिन कामकाजी महिलाओं के स्वास्थ के साथ शिशुगृह तक के लिए कोई नीतिगत फैसला नहीं लिया गया।निशा शुक्ला ने कहा की ऐसा लगता है की सीतारमण का बजट कारपोरेट जगत को खुश करने के लिए ही बनाया गया है।वक्ताओं ने वर्तमान बजट को निराशाजनक बताते हुए किसानों,महिलाओं,बेरोज़गारों,ग़रीबों,छात्र छात्राओं,व्यापारीयों,सरकारी कर्मचारीयों,बैंक,एलआईसी,रेल और तमाम लोगों के लिए विनाशकारी बजट बताया। बैठक में इसरार अन्जुम,महेन्द्र निषाद,महावीर यादव,योगेश यादव,रविन्द्र यादव,भोला पाल,विक्रम पटेल,मो०ग़ौस,रविन्द्र यादव रवि,अब्बास नक़वी,औन ज़ैदी,मो०अज़हर,आक़िब जावेद,रॉबिन लोहिया गिहार,श्यामू यादव,राजेश यादव,किताब अली,मशहद अली खाँ,अब्दुल समद आदि थे।
भवदीय
सै०मो०अस्करी
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर प्रयागराज*
