TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नागरिकता कानून के भयावहता को समझकर अब भाजपा जनप्रतिनिधि भी करने लगे विरोध- सत्यनारायण सिंह


 समस्तीपुर बिहार। 29 फरवरी'20 संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन शनिवार को 51वें दिन भी अनवरत जारी रहा. मौके पर बड़ी संख्या में जुटे सत्याग्रहियों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया.
 जगदीश राय, सत्यनारायण सिंह एवं मो० मासूम रजा ने सभा की अध्यक्षता तथा खुर्शीद खैर एवं नासरीन अंजुम ने सभा का संयुक्त रूप से संचालन किया. मो० मुस्तकिम, मो० तनवीर, मिर्जा ईमतेयाज बेग, जाहिद अनवर, मो० अनवर हुसैन, अकबर अली, मो० अनवार,असगर शहनवाज, मो० गुफरान, सनोवर परवीन, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो० मेराज, मो० शाजेब, सुनील, प्रिति, मनीषा आदि ने सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य थे. इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता सत्यनारायण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए   ने कहा कि नागरिकता काला कानून की भयावहता भाजपा के जनप्रतिनिधि भी समझने लगे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा इस कानून के खिलाफ जदयू एवं भाजपा विधायकों ने भी आगामी चुनाव में बिहार में सुपारा साफ होने के भय से कानून के खिलाफ विपक्षी दलों को समर्थन देकर अपना मंशा जाहिर कर दिया है. अब भी वक्त है नीमो इसे वापस लें अन्यथा आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सफाया कर इसकी बदला लेगी. मुंबई की सामाजिक कार्यकर्ता सादिया शेख, जमात- ए- ईस्लामी के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रिजवान अहमद ईस्लाही एवं  सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता भानू प्रताप सिंह आदि 1 मार्च, रविवार को सत्याग्रहियों को संबोधित करेंगे।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट