TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गुनाई बसही पंचायत में आयोजित महान चेतन वैज्ञानिक कार्यक्रम


विश्व शांति एवं विश्वकल्याण का विज्ञान है विहंगम योग सत्संग समारोह


ताजपुर /मोरवा /समस्तीपुर।  जिले के मोरवा प्रखंड के प्रखंड के गुनाई बसही पंचायत में आयोजित महान चेतन वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत विराट विहंगम योग सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवचन कर्ता मिथिलेश कुमार मल्लिक ने श्री मलिक ने स्पष्ट किया कि विश्व के अन्यतम ब्रह्म ज्ञानी सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज रचित स्वर्वेद में अखिल ब्रह्मांड का ज्ञान प्रचुर मात्रा में भरा हुआ है।
श्री मलिक ने तन मन आत्मा के विकास के लिए और वैज्ञानिक अल्फा ऊर्जा प्राप्ति के लिए विहंगम योग के द्वारा ही विश्व शांति का एकमात्र उपाय बताया। श्री मलिक द्वारा अतिथियों को भी चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया गया।सत्संग समारोह को आयोजक राजाराम राय, प्रो.अवधेश कुमार झा,चन्द्र भूषण राय,चंदेश्वर कापर, समाजसेवी राजीव रंजन, मुखिया लूसी कुमारी, अवधेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार, सत्यनारायण सिंह, अमरजीत सहनी, परमेश्वर कापर,राजकिशोर कापर आदि ने संबोधित किया।मौके पर जिले के सत्संगी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्ट-अब्दुल कादिर