किसानों के दुख-दर्द को सुनने के लिए लगाई कांग्रेस ने चैपाल*
*किसानों के दुख-दर्द को सुनने के लिए लगाई कांग्रेस ने चैपाल*
फर्रुखाबाद। किसानों की समस्याओं से रूबरू होने आज कांग्रेस गांव-गांव चैपाल लगाने पहुंची। पार्टी के कोआॅर्डीनेटर प्रकाश प्रधान व विजय मिश्रा ने किसानों के बीच पहुंच उनके दुख-दर्द जानें और कांग्रेस का हाथ सबके साथ होने का भरोसा दिया। कहा कि आने वाले समय में किसान विरोधी यूपी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
मोहम्मदाबाद ब्लाक के गांव गुरुउशादी नगर में कांग्रेस के कोआॅर्डीनेटर प्रकाश प्रधान ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों का सर्वाधिक शोषण करने में जुटी है। आवारा पशुओं के कारण किसानों को रात भर जागने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कोआॅर्डीनेटर विजय मिश्रा ने कहा कि किसान अपने को अकेला न समझें। कांग्रेस किसानों की हर समस्या को खत्म करने की लड़ाई लड़ेगी। बोले कि आने वाले समय में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। हमारी सरकार आने पर किसानों को बेहतर इंतजाम मिलेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कटियार, मृत्युंजय शर्मा, कैलाश यादव, संजू अग्निहोत्री, संजय राठौर, अभय यादव भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट -शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत