TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सीओ कायमगंज पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप, अधिवक्ता डीएम से मिले

*कायमगंज

सीओ कायमगंज पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप, अधिवक्ता डीएम से मिले*
फर्रुखाबाद।
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने बीएसएफ सिपाही रामऔतार उर्फ रामनिवास की पत्नी अखिलेश कुमारी निवासी सिबरई बलियार व उनकी पुत्री गुलशन के बहकावे में आकर अधिवक्ता अनिल कुमार एडवोकेट के विरूध्द( झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है।
जबकि अनिल कुमार एडवोकेट ने बीते वर्ष 1 अगस्त को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से अखिलेश कुमारी के पति के फर्जी अभिलेख और फर्जी शस्त्र लाइसेंस के सम्बन्ध में शिकायत की थी। उन्होंने इससे पहले लूट का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें समझौता न करने के कारण अखिलेश कुमारी ने अपनी मासूम पुत्री नम्रता के अपरण की साजिश रचने का भी प्रार्थना पत्र दिया था। अधिवक्ताओं ने मुकदमा समाप्त कराये जाने की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत