TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भाजपा ने दिल्ली हारने की खीज घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा कर हार का बदला लिया



*भाजपा ने दिल्ली हारने की खीज घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा कर हार का बदला लिया*
*प्रयागराज*
समाजवादी पार्टी के निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने सिविल लाईन्स कैम्प कार्यालय पर बैठक कर केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर मे एक बारगी १४५रुपये की बढ़ोतरी करने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा की बढ़े दाम ने ग्रहणीयों के बजट को बिगाड़ दिया।पहले ही सबसिडी न आने से गैस उपभोगता मायूस थे
अब गैस के दाम मे भारी बढ़ोतरी से दो जून की रोटी के भी लाले पड़ जाएंगे।निर्वतमान महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने गैस के दामों में केन्द्र सरकार द्वारा भारी बढ़ोतरी को भाजपा की दिल्ली चूनाव हारने की खीज बताया।कहा भाजपा का इतिहास रहा है चूनाव के बाद ही वह जनता से बदला लेने की खातिर दाम बढ़ाने जैसी हरकत करती रही है।घरैलू गैस सिलेण्डर में १४५ रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी करना वह भी दिल्ली चूनाव मे बुरी तरहा परास्त होने के बाद यही दर्शाता है की भाजपा में हार की कितनी बौखलाहट है।बैठक का संचालन करते हुए निर्वतमान महानगर महासचिव योगेश चन्द्र यादव ने केन्द्र सरकार से गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग करते हुए यह चेतावनी दी की केन्द्र सरकार इस भीषण महंगाई में अगर गैस के बढ़े दाम वापस नहीं लेगी तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।बैठक में महेन्द्र निषाद,इसरार अन्जुम,योगेश यादव,महबूब उसमानी,महावीर यादव,दानबहादुर सिंह मधुर,सै०मो०अस्करी,आर एन यादव,मंजू यादव,नमिता दास,रविन्द्र यादव,भोला पाल,विक्रम पटेल,मो०ग़ौस,सुशीला यादव,मो०अज़हर,अब्दुल समद,किताब अली,आक़िब जावेद,रॉबिन लोहिया गिहार,श्यामू यादव,राजेश यादव,अमर सिंह आदि मौजछद रहे।
भवदीय
सै०मो०अस्करी

*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर*