शादी के बाद दूल्हा पहुंचा थाने, दुल्हन के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्या है आरोप
मध्यप्रदेश
भिंड जिले में शादी के दौरान दुल्हन बदलने का बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दूल्हे और उसका परिवार पुलिस में जाकर शिकायत दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला भिंड जिले के गोहद क्षेत्र का है।पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, गोहद
विकासखंड क्षेत्र में 16 जनवरी को एक विवाह हुआ है। इस विवाह के बाद दूल्हे के परिजनों ने आरोप लगाया कि जो लड़की विवाह के पहले दिखाई गई थी, उसके साथ विवाह नहीं हुआ है। विवाह के दौरान जब इस बात को उठाया गया, तो दुल्हन के परिजनों ने कहा कि मेकअप के कारण दुल्हन का चेहरा बदला हुआ दिखायी दे रहा है।
ब्यूरो सोनी राजपूत
