* प्रखण्ड में नियोजित शिक्षको का अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी। विद्यालयों में लटके ताले *
ताजपुर /समस्तीपुर ।
03 जनवरी। ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत बी० आर० सी० ताजपुर पर नियोजित शिक्षकों का धरना प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी जारी रहा जिसकी अध्यक्षता बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा एवं संचालन बिहार नगर पंचायत शिक्षक संघ के मो० शब्बीर आलम ने की। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार कुंभकर्णी निद्रा का त्याग कर शिक्षकों की सभी जायज मांगों को स्वीकार करे एवं ह्ड़ताल खत्म करवाये ताकि बिहार के स२कारी विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब तबके के बच्चे शिक्षा एवं MDM से लाभान्वित हो सकें।
नहीं तो इन बच्चों के हजारों अमिभावक मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को कभी माफ नहीं करेंगें। वहीं संचालक शब्बीर आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी होश में आ जाइए नहीं तो बिहार के शिक्षक एवं जनता दोनों में आप अलोकप्रिय हो जायेंगे और आपकी राजगद्दी छीन जाएगी। आपको हर हाल में शिक्षकों को उनका वाजिव हक देना ही होगा अन्यथा बिहार की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। सभा को अनिल कुमार चौधरी, लाल बाबू राय, शिवशंकर प्रसाद राय, बिरजू राम, राजेश पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार, संजय कुमार, महेश कुमार, मिथिलेश कुमार, रेजा अहमद, सत्य नारायण पासवान, सुबोध कुमार, अबु सायम, मो० मुन्ना, गणेश कुमार, मो० इबरा२, शंभु नारायण राय, शोमा कुमारी, अंजु कुमारी, मंजू कुमारी, सोना कुमारी, पूनम कुमारी, कुमारी पूनम, मंजू, रिकु कुमारी, रेणु कुमारी, इन्दू कुमारी, बेबी कुमारी, ममता कुमारी, अरशदी खातुन, अफगाना खातुन, बुसरा खातुन, सीता कुमारी, रूही तबस्सुम, सरिता कुमारी, असमत आरा ,सुलेखा कुमारी, लालदेव प्रसाद, राम प्रसाद राम, लक्ष्मी साह आदि सैंकड़ों शिक्षकों ने सबोधित किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
