TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनिश्चितकालीन के हड़ताल, तालाबंदी 19 वें जारी

         
           
_समस्तीपुर ।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ समस्तीपुर के आवाहन पर आज 19 वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल, तालाबंदी  जारी रहा। आज के धरना की अध्यक्षता मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष शाह जफर इमाम तथा मंच संचलन अनुमंडल सचिव नीतीश कुमार ने किया।
वक्ताओं ने सरकार के कोरोना वायरस के बहाना बनाकर एक तरफ आंदोलन रोकने तथा दूसरी तरफ मूल्यांकन कार्य जारी रखने की नीति को जमकर आलोचना की तथा इसे कूटनीति तथा तानाशाही  साजिश करार दिया।
इसे विफल करने तथा आंदोलन जारी रखने की बात कही। फरवरी माह के वेतन भुगतान को लेकर जिला सचिव रामदयाल चौधरी, डॉ बालो यादव, निलय कुमार, नीतीश कुमार, दिनेश प्रसाद ठाकुर तथा अशोक प्रसाद साह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के कार्यालय शिक्षा भवन जाकर एक  ज्ञापन सौप।_
      _धरना स्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने मूल्यांकन केंद्र निदेशको एवम शिक्षकों के खिलाफ निलंबन एवम प्रथमिकी को वापस लेने तथा हड़ताली केन्द्रनिदेशको और शिक्षकों को 24 फरवरी तक के वेतन भुगतान की माँग की। आज के इस सभा को मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष शाह जफर इमाम,जिला सचिव रामदयाल चौधरी, राज्य कार्यसमिति सदस्य निलय कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य अरविन्द कुमार दास, तथा नदीम खान, डॉ बेबी कुमारी,डॉ संजय प्रसाद, गणेश पोद्दार, आदि वक्ताओं ने बगैर वार्ता औऱ संवाद किये एकतरफा वेतन बृद्धि करने की सम्भवना की घोषणा कि तीव्र निंदा की। उन्होंने विसंगतिपूर्ण वेतनमान को रद्द करके मुख्यमंत्री के द्वारा सदन के अंदर एवम सदन के बाहर घोषित सातवें वेतन आयोग से अनुशासित वेतन की लेवल 7 एवम लेवल 8 जो क्रमशः 44900 तथा 47600 का क्रियान्वयन करने, सेवाशर्त, एछिक स्थानांतरण, सेवा की निरंतरता, भविष्य निधि लागू कर आंदोलन तथा तालाबंदी समाप्त करने की माँग की_।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट