आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 20 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल
*मेष* : आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए शानदार समय है। शिक्षा के क्षेत्र में सहपाठियों की मदद मिलेगी। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। निवेश करने से फिलहाल बचें। अपने साथी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
*वृष* : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कारोबार में बंपर बढ़ोतरी के आसार हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यात्रा सुखदायक रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी भी बीमारी को नजरअंदाज नहीं करें।
*मिथुन* : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के दिन अनुकूल रहेगा। धन को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन में दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
*कर्क* : आज आपका दिन शुभ रहेगा। पुराने अटके हुए पैसे मिलेंगे। प्रॉप्रर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कामकाज का बोझ ज्यादा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी यात्रा पर न जाएँ। किसी से अपनी भावनाएं शेयर करने की कोशिश करेंगे। घर पर मित्रों का आगमन हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
*सिंह* : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। कारोबार ठीक रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
*कन्या* : आज का दिन नए योजनाओं पर काम करने का है। किसी मामले में आपको लाभ मिलने या कमीशन मिलने का योग भी है। थोड़ा आलस पर नियंत्रण करना जरुरी है। कपड़ा और परिधान के व्यवसाय में लोग बहुत लाभ हो सकता है। इस समय किया गया व्यावसायिक निवेश फायदेमंद रहेगा। मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस करेंगे।
*तुला* : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। आज जीवनसाथी आपके प्रति संवेदनशील रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। कुछ लोगों के पुराने झगड़े भी सुलझ जाएंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। परिवार में शांति का अनुभव होगा।
*वृश्चिक* : आपको आज अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी। अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन बेहतर है। विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा।
*धनु* : आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आमदनी बढ़ी हुई रहेगी। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। आज के दिन किसी को उधार ना दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
*मकर* : आज आपको सफलता प्राप्त होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। आय व रोजगार में वृद्धि होगी। व्यवसायिक मोर्चे पर समय बेहतर रहने वाला है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने प्रिय के साथ गुजारेंगे। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।
*कुंभ* : आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करेंगे। कुछ नया काम सीखने का भी मन करेगा। अपने मन की बात परिजनों और मित्रों को बता सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। नए कौशल सीखने के लिए तैयार रहें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बता सकते हैं।
*मीन* : आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। शेयरों में निवेश न करें। ऋण लेने के लिए समय अच्छा नहीं है। अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन यादगार रह सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत
