TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

देश की बेटियों को इंसाफ, निर्भया के चारों गुनहगारों को एक साथ दी गई फांसी*


नई दिल्ली :

आखिरकार 7 साल बाद निर्भया को न्याय मिल गया। 20 मार्च 2020, सुबह 5.30 के तय वक्त पर चारों दोषियों को फांसी हो गई। फांसी से पहले का आधा घंटा काफी महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान दोषियों ने खुद को बचाने की कोशिश की। वे रोए, फांसी घर में लेट तक गए। लेकिन आखिरकार हुआ वही जिसका देश को इंतजार था।



आशा देवी ने कहा कि गर्व से कहूंगी कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है, मुझे दुःख रहेगा कि मैं उसे बचा नहीं सकी,लेकिन उसे इंसाफ मिला जिसके बाद एक मां का धर्म पूरा हुआ।
नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषी मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को आज सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर फांसी दे दी गई. दिल्ली के तिहाड़ जेल में पवन जल्लाद ने कोर्ट द्वारा तय किए गए समय पर चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया. इसके कुछ ही देर बाद तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने चारों दोषियों को फांसी दिए जाने की पुष्टि कर दी.



तिहाड़ जेल में फांसी के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में देर हुई। कोर्ट में लंबी लड़ाई चली। लेकिन देर से ही सही, आज मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियरी ने आज साबित किया कि महिलाओं के साथ अगर अत्याचार होगा, तो उसकी सजा मिलेगी।
आख़िरकार चारों दोषियों को एक साथ फांसी दी गयी। आज का दिन देश की बच्चियों के नाम। निर्भया की मां ने कहा कि कानून की कमियां भी सामने आयीं, लेकिन चारों को फांसी हुई जिससे देश भर का भरोसा न्याय प्रणाली पर कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि आगे भी हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे कि ऐसा किसी भी बच्ची के साथ होता है तो उसे न्याय मिले। आशा देवी ने कहा कि गर्व से कहूंगी कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है, मुझे दुःख रहेगा कि मैं उसे बचा नहीं सकी,लेकिन उसे इंसाफ मिला जिसके बाद एक मां का धर्म पूरा हुआ। ये फांसी दूसरों के लिए सबक है।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट