21 मार्च, 2020 अपील-रविवार को जनता कर्फ्यू में पूर्ण सहयोग करें।
कासगंज:
मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा टीवी चैनलों के माध्यम से जनसामान्य से रविवार 22 मार्च 2020 को प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू
की अपील की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाष सिंह ने समस्त जनपदवासियों से कोरोना वायरस के बचाव, जागरूकता एवं सहयोग की अपेक्षा के साथ अपील की है कि रविवार 22 मार्च 2020 को प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनपद कासगंज में कोई भी नागरिक अपने घरों से न निकलें। अपने प्रतिष्ठान, दुकानें एवं व्यवसायिक स्थलों को बन्द रखें तथा कोरोना से बचाव हेतु जनता कर्फ्यू में सहयोग प्रदान करें। यह भी अपील की जाती है कि कोई भी व्यक्ति/व्यवसायी किसी भी आवष्यक वस्तु का अत्यधिक भण्डारण अथवा कालाबाजारी न करें।
सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को रोडवेज की सभी सेवायें प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक बन्द रहेंगी।
--------------
कोरोना वायरस से बचाव हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित।
दूरभाष नं0 05744-272027 तथा 272028, मोबा0नं0 9528972258
कसगंज: जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाष सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में संवेदनषीलता के दृष्टिगत जनपद में प्रत्येक स्तर पर आवष्यक व्यवस्थायें की जा रही हैं।
कोरोना वायरस से बचाव, जनजागरूकता एवं किसी भी तात्कालिक आवष्यकता तथा सूचनाओं के तत्काल आदान प्रदान हेतु जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर अधिकारियों की तीन पालियों में ड्यूटियां लगा दी गईं हैं। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0 05744-272027 तथा 272028 तथा मोबाइल नं0 9528972258 है।
जिला नियंत्रण कक्ष हर समय 24 घण्टे संचालित रहेगा। तैनात अधिकारी प्राप्त होने वाली सूचनाओं को सूचीबद्व करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को तुरंत अवगत करायेंगे।
------------------
कोरोना वायरस से डरें नहीं, सतर्कता बरतें अफवाहें न फैलायें-डीएम
आवष्यक होने पर जिला अस्पताल के फोन नं0 8445154808 पर संपर्क करें।
कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाष सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से डरें नहीं सतर्कता बरतें। सावधानी ही बचाव है। जनजागरूकता बढ़ायें। लोगों में किसी प्रकार का भ्रम या अफवाहें न फैलायें। आपात स्थिति के लिये जिला अस्पताल में आइसोलेषन वार्ड को व्यवस्थित कर पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर जनपद में संवेदनषीलता बनी हुई है। जिसके लिये प्रत्येक स्तर पर समस्त आवष्यक व्यवस्थायें की गई हैं एवं सतर्कता बरती जा रही है। जनसुरक्षा की दृष्टि से जनपद की समस्त षिक्षण संस्थाओं/कोचिंग संस्थानों के अलावा जिम, स्पा सेंटर, सिनेमा घरो, क्लबों को 02 अप्रैल 2020 तक के लिये पूर्णरूप से बन्द करने तथा जनपद में होने वाली समस्त प्राइवेट कान्फ्रेंस, मीटिंग्स को 02 अप्रैल 2020 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।ं छात्रों, बच्चों और वृद्वों सहित समस्त जनपद वासियों को सलाह दी जाती है कि घर पर ही रहें अनावष्यक घर से बाहर जाने से बचें। आॅनलाइन शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाये।
वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जिला
मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाष सिंह ने जनपद के समस्त रेलवे स्टेषनों एवं रोडवेज बस स्टैण्डों, सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना से बचाव हेतु व्यापक साफ सफाई एवं समस्त आवष्यक व्यवस्थायें तत्काल सुनिष्चित करने के निर्देष दिये हैं। यदि परिवार के किसी सदस्य को बुखार, खांसी, जुकाम एवं सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो तत्काल जिला चिकित्सालय के कन्ट्रोल रूम के मोबा0 नं0 8445154808 पर संपर्क कर जानकारी/सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई कोरोना वायरस से सम्बन्धित संदिग्ध व्यक्ति प्रकाष में आये तो इसकी सूचना तत्काल जिला चिकित्सालय के कन्ट्रोल रूम को देते हुये उस व्यक्ति को जिला चिकित्सालय पहुंचाना सुनिष्चित करें।
जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाष सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु समस्त आवष्यक व्यवस्थायें कराने, जागरूकता एवं इसके अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ए0के0श्रीवास्तव मो0नं0 8273866602 को प्रषासनिक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रतिमा श्रीवास्तव तथा अपर मुख्य अधिकारी डा0 ललित कुमार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
--------------
कोरोना वायरस से बचाव हेतु
अफवाहों एवं सोषल मीडिया पर निगरानी हेतु सर्विलांस टीम गठित।
कासगंज: मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाष सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से बचाव एवं सतर्क निगरानी रखने हेतु सर्विलांस टीम गठित कर दी गई है जो आवष्यक सूचनाओं, अफवाहों एवं सोषल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखेगी।
सर्विलांस टीम में उप जिला मजिस्ट्रेट कासगंज ललित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक कासगंज आरके तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ललित कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी राजकुमार सारस्वत, वरिष्ठ मलेरिया अधिकारी आलम सिंह एवं मलेरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को नामित किया गया है।
------------
पेंषनर अदालत निरस्त। समस्याओं के लिये मोबाइल से संपर्क करें।
कासगंज: वरिष्ठ कोषाधिकारी संदीप कुमार ने कोषागार कासगंज के समस्त पेंषनरों को सूचित किया है कि कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत इस माह 29 मार्च 2020 को होने वाली पेंषनर अदालत निरस्त कर दी गई है।
पेंषन सम्बन्धी समस्याओं हेतु व्यक्तिगत रूप से कोषागार में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। यथा संभव अपनी समस्याओं को वरिष्ठ कोषाधिकारी के मोबा0नं0 8765923561 या सहायक कोषाधिकारी के मोबा0नं0 9411930899 या लेखाकार सिविल पेंषन के मोबा0 नं0 9897846026 या लेखाकार बेसिक षिक्षा पेंषन के मोबा0नं0 7599406568 अथवा लेखाकार माध्यमिक षिक्षा पेंषन के मोबा0नं0 7830029002 पर संपर्क करें। समस्याओं का निस्तारण कोषागार स्तर से 15 दिन में कराते हुये आपको कृत कार्यवाही से दूरभाष द्वारा अवगत करा दिया जायेगा।
-------------
राशन डीलर और उर्वरक विक्रेता अपनी दुकानों पर कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवष्यक व्यवस्थायें करें।
कासगंज: वैष्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के प्रदेष में फैलने से बचाव हेतु जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं के लिये निर्देष जारी किये हैं कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर साबुन, हैण्डवाष, सैनेटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिष्चित की जाये। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा हो रहे वितरण में पर्याप्त सजगता बरतते हुये साबुन पानी से हाथ धुलने के उपरांत ही बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण किया जाये।
उपभोक्ताओं के मध्य एक मीटर की दूरी रखते हुये दुकान पर भीड़ इकट्ठी न होने दी जाये। उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाये कि छींेकते, खांसते समय टिषू पेपर या रूमाल का इस्तेमाल अवष्य किया जाये। समस्त उचित दर विक्रेता अपनी दुकान पर कोरोना बचाव से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें।
कोरोना वायरस से बचाव हेतु जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान ने जनपद के समस्त खुदरा/थोक उर्वरक विके्रताओं को निर्देष जारी किये हैं कि समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्रो ंपर सेनेटाइजर/साबुन अनिवार्य रूप से रखें। उर्वरक क्रय करने हेतु आने वाले किसानों को सर्वप्रथम सेनेटाइजर या साबुन से हाथ धोने के उपरांत ही पीओएस मषीन में अंगूठा लगवाये जायें। ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो सके।
उक्त निर्देषों का कड़ाई से अनुपालन सुनिष्चित किया जाये।
रिपोर्ट आजतक24न्यूज
---------
