जनता कफ्र्यू में दुकानें खोलीं तो कड़ी कार्रवाई
फर्रुखाबाद।
रविवार को पीएम मोदी की अपील के चलते सम्पन्न होने वाले जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए आज उप जिलाधिकारी अमित आसेरी, सीओ राजवीर सिंह गौड, कोतवाली के एसआई अंकुश राघव समेत कंपिल व मेरापुर के
भारी पुलिस कर्मियों के साथ दुकानदारों से जनता कफ्र्यू को सफल बनाने के लिए अपील की गई। एसडीएम आसेरी ने चेतावनी भरे लहजे में दुकानदारों से दो टूक कहा कि जनता कफ्र्यू मेें यदि दुकानें खोलीं तो दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री की अपील को हर कीमत पर सफल बनाना है।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
