कोरोना वायरस के भय से फर्रुखाबाद जिले में 144 धारा लागू
फर्रुखाबाद।
जिलें में कोरोना वायरस के सम्भावित खतरे को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी गयी है। इसके साथ ही सभी विभागों के साथ ही लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी गयी है।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को बताया कि जिले में अभी तक एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति नही मिला है। लेकिन उसके बाद भी आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सख्ती और सतर्कता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के मेले की अनुमति फ़िलहाल निरस्त कर दी गयी है। कोरोना से सभी को साबधान रहने की जरूरत है। फिलहाल जरूरत को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी गयी है। जिसका सभी को पालन करना होगा। किसी भी जगह चार से अधिक लोग ना खड़े हों।
कोरोना के तीनों नमूने मिले निगेटिव
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित होनें के शक में जिले में अभी तक कुल 3 लोगों के नमूने जाँच के लिए भेजे गये। लेकिन उनकी जाँच रिपोर्ट में कोरोना नही निकला। डीएम नें हाथों को अच्छे से साफ करते रहने की सभी को सलाह दी।
घर के भीतर 12 लोगों को कराया जा रहा कोरेनटाइन प्रोटोकॉल
विदेश घूमकर आ रहे जिले भर के एक दर्जन लोगों को जिला प्रशासन कोरेनटाइन प्रोटोकॉल के तहत नजर बंद किये है। उन्हें निर्धारित समय तक निगरानी में रहना होगा।
तहसीलों में भी बनेगें कोरोना कंट्रोल रूम
अभी तक कोरोना से सम्बधित जानकारी देंने या लेनें के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमे कोरोना से सम्बन्धित कोई भी जानकारी दी या ली जा सकती है। जिलाधिकारी नें बताया कि अब तहसील अमृतपुर और कायमगंज में भी कोरोना का कंट्रोल रूम बनेगा।
जिले में 130 में से केबल 33 चिकित्सक
जिलाधिकारी नें बताया कि कोरोना से निपटनें के लिए सभी व्यवस्था दुरस्त है। लेकिन केबल चिकित्सकों की कमी है। जिले में 130 चिकित्सकों की जगह केबल 33 चिकित्सक ही तैनात है।
एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ० चन्द्र शेखर, डॉ० राजीव शाक्य आदि रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
