TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शनिवार है। आज 21 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल जाने



*मेष* आज आपका दिन शुभ रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। ऑफिस में किसी अच्छे काम के लिए आपको इंसेंटिव मिलेगा। दूसरे को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। आप वाहन खरीदने पर विचार करेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।
*वृष* आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं।
*मिथुन* आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। आपकी कुछ समस्याओं का अंत होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। पठन-पाठन के कार्य सफल रहेंगे। पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
*कर्क* छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई दोस्ती के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जोखिम के कार्य टाल दें। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
*सिंह* आज का दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। कुछ लोगों को ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। नई नौकरी की तलाश भी करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी मिलेगी। प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में मजबूती रहेगी।




*कन्या* आपके लिए आज कुछ रोमांचक हो सकता है। आज आपको कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना पड़ सकता है। आपको प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिल सकती है। जीवन साथी के साथ साझेदारी में बिजनेस शुरू करने के योग हैं। आज किसी यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
*तुला* आज का दिन शुभ रहेगा। मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। मकान बदल सकते हैं। कुछ लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए कुछ सुनहरे अवसर पैदा कर सकती है। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। साथी के साथ अच्छा और कीमती समय बिता सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
*वृश्चिक* आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपका कौशल आपको पहचान दिलाएगा। आपके बॉस आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएंगे। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
*धनु* आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। समाज में सम्मान मिलेगा। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं। अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें।



*मकर* आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बिजनेस में किसी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आज आपकी सही प्लानिंग से प्रभावित हो सकते हैं। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है।
*कुंभ* आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप लंबे समय से अटके हुए कुछ काम निपटा सकते हैं। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। आप अपने अधिकारियों की नजर में भी रहेंगे। आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा।
*मीन* आज शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आप कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार के लिए दिन काफी अनुकूल है। आज कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। विवाद न करें।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत