22 मार्च को जनता कर्फ्यू को लेकर भीरा पुलिस ने बिजुआ कस्बे में व्यापारियों व आम जन से बन्दी को सफल बनाने के लिए की अपील।*
*बिजुआ खीरी। कोरोना वायरस के चलते उससे बचने के लिए पीएम ने 22 तारीख़ को जनता कर्फ्यु के लिए पूरे देशवासियो से अपील की है। इसी को ध्यान में लेते हुए आज देर शाम भीरा एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने अपने दलबल के साथ क्षेत्र की कस्बों में दुकान- दुकान जाकर व्यापारियों व आम जन से अपील कर रहे है, पुलिस ने 22 तारीख को मेडिकल स्टोरों को छोड़ कर सभी जन जनता अपने अपने प्रतिष्ठान बंद जनता कर्फ्यु में देश का साथ दे। इस मौके बिजुआ चौकी प्रभारी विपिन कुमार दीवान रॉय साहब सिपाही देवेंद्र ,सनी ,धनश्याम ,आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
*आम जनता को इस कसौटी पर खरा उतरना है इसके लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है
*बिजुआ चौकी प्रभारी की अपील*
*बिजुआ चौकी प्रभारी विपिन कुमार की अपने चौकी क्षेत्र वासियो से अपील की है जनता कर्फ्यू में पुलिस प्रशासन का सहियोग कर अच्छे देश के नागरिक होने का कर्तव्य निभाये कोरोना वायरस बहुत दुःख है जिससे कई विश्व के देश हताश है हजारो जाने जा चुकी है विश्व भर में इस कोरोना महामारी से निपटने के लिये आपके 14 घंटे आपके लिये व भारत देश के लिये बहुत महत्तपूर्ण है*
बिजुआ अपडेट*
*कोरोना अलर्ट की पड़ताल*
*कोरोना वायरस के चलते डायल 112 पुलिस टीम भी मास्क पहनकर तैनात मिली*
*आज देखा गया कि कोरोना को लेकर डायल 112 पुलिस महकमा कितना अलर्ट है तो सभी पुलिसकर्मी मास्क लागये मिले डायल112 चालक जयकुमार ने बताया कि एसपी खीरी के निर्देशानुसार हम सब अलर्ट है व आम जनता को भी जागरूक किया जा रहा है*
ब्यूरो रिपोर्ट विकास गुप्ता




