बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के 24 वें दिन पूर्णताला बंदी जारी
समस्तीपुर। _
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई समस्तीपुर संघ भवन में हड़ताल के 24वे दिन पूर्णतालाबंदी,मूल्यांकन वहिष्कार एवम भूख हड़ताल के चौथे दिन सभी क्रांतिकारी हड़ताली शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। सामूहिक उपवास सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बालो यादव ने की, तथा मंच संचालन अनुमंडल सचिव नीतीश कुमार ने किया । सचिव रामदयाल चौधरी जी सामूहिक भूखहड़ताल में आए हुए शिक्षकों का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही साथ जिलाध्यक्ष बालो यादव जी ने हड़ताली शिक्षकों पर होने वाले सरकारी अत्याचार की कड़ी निंदा की।। मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष शाह जफर इमाम साहब ने क्रांतिकारी गीत सुनाकर हड़ताली शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। जिला कार्यसमिति सदस्य नदीम खान जी ने राजीव गांधी पंचायती राज अधिनियम की याद दिलाते हुए कहा, इस अधिनियम में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को अलग रखा
गया है, यह नियम यहां लागू नहीं होता है केवल बिहार ही ऐसा राज्य है जहां इसे लागू किया गया,बहुत ही अफसोस की बात है । मुख्य वक्ताओं मे जिला संयुक्त सचिव अशोक कुमार साह ,अरविंद दास विद्रोही, डॉ बेबी कुमारी, भुवनेश्वर राम, रामदेव महतो अभय कुमार, मंगलेश कुमार, ललित घोष, रंजीत कुमार , कुमारी अनुपम ने हड़ताली शिक्षकों मे जोश भरने का काम किया।_
_धरना स्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुए अन्य वक्ताओं में इकबाल रजा, अखिलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार चौधरी, नीरज कुमार, सोनी कुमारी, जितेंद्र कुमार, डॉ मंजू राय, कृष्ण कुमार उड़ाव, उदय कुमार, शशिकांत तिवारी, राहुल कुमार, दीपक रजक, ठाकुर आराधना, रंजना कुमारी, हरिमोहन झा आदि ने भाषण दीया। मौके पर शंभू प्रसाद सिंह,सैयद इरफान ,रविंद्र कुमार ,धीरेंद्र कुमार ,आशीष कुमार , समीर चंद्र गौरव, मोहन कुमार, राकेश कुमार, सुकुनद कुमार,गजाला खातून , बीडी महतो आदि उपस्थित थे।_
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
