राजद के दोनों राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित
ताजपुर /समस्तीपुर।
बिहार से राज्यसभा के लिए राजद की ओर से निर्विरोध नवनिर्वाचित हुए सांसद प्रेम चंद्र गुप्ता एवं अमरेंद्रधारी सिंह के निर्वाचित होने पर समस्तीपुर राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर किया। इस मौके पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष अमरेश राय ने दोनों सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों निर्वाचित सांसद क्रमशः वैश्य एवं भूमिहार समाज से संबंध रखते है जिस समाज के बारे में यह धारणा रही है कि
वह राजद को वोट नहीं करते हैं लेकिन इनके सदन में राजद के तरफ प्रतिनिधित्व दिए जाने से राजद का सामाजिक जनाधार और विस्तृत एवम् मजबूत होगा। राष्ट्रीय जनता दल की स्वीकार्यता सभी समाज में बढ़ रही है जिससे आसन्न विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। अन्य बधाई देने वालों में सतविंद पासवान, जिला मीडिया प्रभारी संजय नायक, खुशबू यादव, राम विनोद पासवान, मोहम्मद यूसुफ, राजेंद्र राम,नवीन कुमार, सतीश चंद्र यादव,सतीश यादव ,मंटू यादव रजनीश कुमार ,चमन यादव आदि शामिल रहे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
