TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दुर्दांत अपराधी के परिजन चाकू से 5 जगह गोद डाला, 7 दिन में FIR दर्ज नहीं


 * SP से मिलकर हृदयविदारक व्यथा सुनाया,SP ने तत्काल दिया कारबाई का आदेश

* जान बचाने के डर से घर छोड़कर संबंधी के यहाँ रहने को मजबूर पीडित परिजन

समस्तीपुर। 14 मार्च'20

जी हां, सौ फिसदी सही. मोतीपुर वार्ड- 10 निवासी स्व० शंकर सिंह के मजदूर पुत्र वीरेंद्र कुमार कुमार सिंह को एक मामूली जमीनी विवाद का बहाना बनाकर स्थानीय दुर्दांत अपराधी स्व० दीलीप सिंह के चाचा लाला प्रसाद सिंह, चाचा
विन्देश्वर सिंह, भाई विजय कुमार, भाई अशोक सिंह सभी स्थानीय मोतीपुर निवासी ने हरबे- हथियार से लैश होकर हमला बोलकर हाथ, पैर, सीना आदि समेत करीब 5 स्थानों पर चाकू से गोदकर हत्या करने की कोशीश की लेकिन हल्ला होने पर लोगों के जुटने के कारण आरोपी उनके भाई विजय कुमार सिंह एवं मां रूनिया देवी को घायल करते हुए भाग निकले.
  ताजपुर के थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार को फोन से घटना की जानकारी देने पर घायल को रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराने को कहा. घटना का लिखित आवेदन थानाध्यक्ष को 7 मार्च को ही दिया गया पर शनिवार तक आरोपी के रसुखदार होने के कारण एफआईआर दर्ज तक नहीं किया गया. उल्टे पीड़ित पर आरोपी आवेदन वापस लेने को लेकर गाली- गलौज और देख लेने, दिखा देने का धमकी पीड़ित के घर पर चढ़कर देता रहा. पीड़ित घर छोड़कर अलग रहकर जान बचाये हुए हैं.
  शनिवार को पीड़ित अपनी माँ रूनिया देवी, एवं घायल भाई विजय के साथ एसपी विकास वर्मन से मिलकर पूरा वाक्या सुनाया. एसपी ने घटना की गंभीरता को देखकर एफआईआर कर आरोपी को गिरफ्तार करने की त्वरित आदेश ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार को दिया. अब देखना है कि एसपी के आदेश को थानाध्यक्ष मानते हैं या उसे भी ठंढे बस्ते में डाले रहते हैं. पत्रकार के द्वारा पूछने पर पीड़ित ने रोते हुए अपनी पीड़ा बताते हुए पत्रकार से न्याय दिलाने की गुहार लगाई.


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट