सत्याग्रह आंदोलन का 59 वां दिन जारी
ताजपुर /समस्तीपुर । 13 मार्च।2020।
गैर संवैधानिक नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर ताजपुर में इंसाफ मंच के बैनर तले गत 16 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन गुरूवार को 59 वें दिन भी जारी रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से सत्याग्रह में शामिल होने बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे थे।
आज की अध्यक्षता एवं संचालन आफताब अहमद उर्फ हीरा जी ने की। दुर से आये मेहमानों ने सभा को बारी-बारी से सभा को संबोधित किया। वहीं इस मौके पर मौजूद लोगों में राजद के वरिष्ठ नेता अरमान सदरी, युवा राजद के प्रदेश महासचिव नुरूजजुहा आफो भाई, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मिंटू जी, बृजकिशोर शर्मा, राजद अबिद रफी उर्फ राजन भाई, मो0 आसिफ होदा, सरफू दादा, सेराज अहमद, मो0 शहजाद, मो0 प्रवेज, मो0 कुर्बान, अब्दुल मालिक, कहकशां गौहर, नुजहत प्रवीण, मो0 क्यूम भाई, बुसरा नसीम, रोजी प्रवीण 'गुलनाज प्रवीण, नीलम देवी, शांति देवी, आदि ने सभा को संबोधित किया। हुए धर्म के आधार पर नागरिकता कानून लाने वाली मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए नागरिकता काला कानून वापस लेने की मांग की।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
