ताजपुर शाहीन बाग सत्याग्रह का 67 वां दिन जारी रहा
ताजपुर /समस्तीपुर ।
ताजपुर के शाहीन बाग में जारी
"सत्याग्रह " को सम्बोधित करते हुए कई वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार NRC, CAA और NPR जैसे कानून लाकर देश के नागरिकों में भेदभाव कर रही है.” l उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में ‘हम भारत के लोग’ का प्रयोग किया गया है किसी जाति व धर्म सूचक शब्द का प्रयोग नहीं किया गया। आज संविधान की इसी असल बहुलतावादी सोच को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कानून भारतीय संविधान में दिए समानता के मौलिक अधिकार के खिलाफ है।ये भारतीय समाज के विविधता वाले स्वरूप के साथ भी छेड़छाड़ करने वाला क़ानून है l उन्होंने कहा कि यह समानता व धर्मनिरपेक्षता तथा भारत और उसके संविधान के मूल मूल्यों को बनाए रखने की हमारी लड़ाई है l
उन्होंने 'हम होंगे कामयाब' के नारे के साथ अपने संक्षिप्त संबोधन का समापन किया। सत्याग्रह की अध्यक्षता मोo आफताब अहमद उर्फ 'हीरा', तथा संचालन फैयाज अहमद एवं शहजाद अहमद दोनों के संयुक्त से किया। मौके उपस्थित राजद जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी, आफताबअहमद लूडो, मोo सेराज आलम, मोo सरफराज़ अहमद, मोo नुरुजजुहा आफो भाई, मोo अहमद राजा उर्फ़ मिंटू , मोo मुश्ताक ताजपुरी, मो0 कुर्बान, अब्दुल मालिक , मोo सेराज आलम, मोo सरफराज़ अहमद, कहकशां गौहर, रुखसार प्रवीण, साबिया प्रवीण, , मोo परवेज आलम , मोo आसिफ होदा, सूफिया नाज़, मोo फिरोज, कारी अनवार साहब, सय्याद इमाम साहब डॉ0 नजीर सददरी, दिलदार हुसैन, सहीद सल्फी, फलक प्रवीण , मो0 मुराद साहब आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
