*# बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के हड़ताली शिक्षकों का सामूहिक भूख हड़ताल पांच वां दिन भी जारी रहा
समस्तीपुर । 20 मार्च 2020 ।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना जमाल रोड के आह्वान पर विद्यालय में पूर्ण तालाबंदी तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं मूल्यांकन बहिष्कार के 25वें दिन तथा सामूहिक भूख हड़ताल के पांचवें दिन आज जिले के सराय रंजन, मोरवा,, ताजपुर एवं पूसा प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने संघ भवन के सभागार में उपस्थित होकर आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी दी जिसकी अध्यक्षता जिला संयुक्त सचिव अशोक कुमार साह ने की जबकि संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य नदीम खान नेकिया।
शिक्षक पूर्णता अनुशासित तरीके से अहिंसक, मर्यादित एवं महात्मा गांधी की ़हथियार ं सत्याग्रह के साथ आंदोलन कर रही , सरकार परीक्षा अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन करते हुए सामूहिक निलंबन एवं प्राथमिक दर्ज रही है, यह बात अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संगठन के महासचिव ने कहा।कार्यक्रम को जिला सचिव रामदियाल चौधर , राज कार्यकारिणी सदस्य निलय कुमार , जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद दास एवं आशीष कुमार , पूर्व प्रमंडलीय संयुक्त सचिव डॉक्टर संजय प्रसाद, साधना कुमारी, संजय झा ,शंभू प्रसाद सिंह, ललित कुमार झा, राम पुकार, रविंद्र कुमार ठाकुर, डॉक्टर सहादत हुसैन, समीर चंद्र गौरव, रंजीत कुमार झा, गुंजेश झाआदि क्रांतिकारी वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। अन्य वक्ताओं में डॉक्टरअरविंद कुमार सिंह, शंकर साह राम श्रेष्ठ ठाकुर,लालू पासवान, डॉ रविंद्र कुमार, गजाला जवी, डॉ मंजू राय, गणेश पोद्दार, डॉ विनय कुमार, सैयद इरफान अहमद उपेंद्र कुमार, समीर चंद्र गौरव, मनोज कुमार, आदि ने भी आदि ने भी हड़ताली साथियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर अजय अजनबी, संतोष कुमार, सुकूद कुमार, गौतम कुमार, एहतेशाम सादरी, मंगलम कुमार मोहन कुमार, रंजीत कुमार पोद्दार, वीर बहादुर, मदन भगत, यूनुस अंसारी इत्यादि समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने सरकार की सख्त आलोचना करते हुए समझौते के लिए पहल करने की अपील की तथा आंदोलन को सम्मानजनक समझौता तक जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट