TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

* नागरिकता काला कानून के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन 71 वें दिन भी जारी रहा

* कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता शिविर लगाकर मास्क का नि: शुल्क वितरण



समस्तीपुर । 20 मार्च 2020।

नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर, एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को वापस लेने की मांग पर गत 10 जनवरी से संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष शुरू सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को 71 वें दिन भी अनवरत जारी रहा. शुक्रवार को जिले के दूर-दराज क्षेत्र से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने महिला -पुरुष पहुंचे थे.
मौके पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता शिविर लगाया गया. शिविर के माध्यम से राहगीरों एवं यात्रियों को कोरोना से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई . शिविर की जिम्मेवारी चर्चित चिकित्सक अकबर मसीदी एवं डा० खुर्शीद संभाले रहें. उन्होंने दुकानदार एवं यात्रियों को नि:शुल्क मास्क देते हुए इसे लगाकर बाहर निकलने की हिदायत दी. मौके पर खालीद अनवर, पप्पू खान, मो० रुबैद, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, शारीक अब्दुल्ला, मोहम्मद जमशेद, शाहबाज न्याजी, शादमान हसन, शादी अहमद, मसीर आलम सिद्दिकी, नसीम अब्दुल्ला, मसूद जावेद, मेराज आलम,  उपेंद्र राय, अमित कुमार, जीवछ पासवान, मिथिलेश कुमार, प्रो० उमेश कुमार, अधिवक्ता मो० सलाम, अधिवक्ता मो० एकराम, अधिवक्ता अकबर रजा, सुभेश कुमार, नौशाद अख्तर, नासरीन अंजुम समेत अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट