TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

थाने के सामने डी सी एम ने तांगे में मारी टकर दो घायल


मेरापुर फर्रुखाबाद।

तांगा चालक कुंवर बहादुर एवं गांव का ही उमेश दिवाकर डीसीएम की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
 मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवसनी निवासी कुंवरबहादुर दिवाकर



 अपने तांगे पर सराय अगहत से अपने भाई महावीर की परचून की दुकान का सामान लेकर अपने घर जा रहा था। जब वह मेरापुर थाने के सामने से गुजर रहा था कि तभी अचरा  की  ओर से आ रही डी० एल ०आई० एल ०ए ०ए० 2563 नंबर की डीसीएम ने सामने से तांगे में जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही तांगा चालक कुंवर बहादुर एवं गांव का ही साथी उमेश तांगे से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे जिससे उमेश की वाहीं टांग के टुकड़े  हो गए और कुंवर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
तांगे की एक तरफ की बल्ली टूट गई। और घोड़ा भी घायल हो गया।




भयभीत घोडा़ गांव मेरापुर निवासी सुखवीर पोस्टमैन की दुकान के सामने हैंडपंप की  सीमेंट से बनी पटिया में जाकर अटक गया ।
जिससे दुकानदार सुखबीर पोस्टमैन व उसका भाई सोनू एवं अनुज, बाल बाल बच गए।बहीं खडी बाइकें भी छत्र ग्रस्त होते होते बच गईं।



परचून की दुकान का सामान भी सड़क पर फैल गया।
थानाध्यक्ष आरके रावत ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कुंवर बहादुर ,उमेश को एंबुलेंस से आनन-फानन में सीएचसी मोहम्मदाबाद भिजवा दिया।
डीसीएम  छोड़कर चालक भी मौके से भाग गया।
डी सी एम पर देवसनी निवासी आषपन राजपूत पुत्र हरिन्नदन के आलू लोड थे।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट