TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

*पावर हाउस में लुटेरों ने गार्ड को बंधक बनाकर की लूटपाट*


फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत बेबर रोड स्थित बने पावर हाउस में बीती रात लुटेरों ने गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की। उसके बाद जमकर लूटपाट की। लुटेरे काॅपर का तार व अन्य सामान सहित गार्ड की लाइसेंसी बंदूक भी लूट ले गये। सूचना पर पहुंचे गार्ड के परिजनों  ने  सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस कप्तान डा0 अनिल कुमार मिश्र सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं डाॅग स्काॅट ने भी साक्ष्य ढूंढने में पुलिस की मदद की है।


बेबर रोड स्थित पावर हाउस के स्टोर में बीती रात शहर कोतवाली  क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मसेनी के रहने बाले विजेन्द्र गार्ड के पर पर तैनात है। वह अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ रात में ड्यूटी कर रहा था। बताया कि रात करीब 12 बजे पाॅलीटेक्निक की दीबार फांदकर पावर हाउस में घुस आये और स्टोर में आकर विजेन्द्र को कुर्सी से बांध दिया। उसके बाद लुटेरों ने काॅपर तार के बारे में पूंछा। कुछ न बताने पर लुटेरों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि लुटेरे डेढ दर्जन कम्प्यूटर रूम से बैटरियां, काॅपर का तार व गार्ड विजेन्द्र की लाइसेंसी बंदूक लूट ली। विजेन्द्र ने बताया कि उसे लुटेरे  चारपाई व कुर्सी से बांध कर फरार हुए है और उसके मुँह में कपड़ा भी लगा दिया था। जिससे कि वह शोर न मचा सके। सुबह जैसे तैसे गार्ड ने मोबाइल द्वारा अपने परिजनों को दी। जिस पर मोहम्मदाबाद के ग्राम अमिलापुर से उसका बेटा दामाद और भतीजा मौके पर  पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, नगर क्षेत्राधिकारी मन्नी लाल गौड़ स्वाट टीम, फोरेन्सिक टीम सहित डाॅग स्काॅट मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की पडताल की।

 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट