ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत ईसानगर सभागार में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
ईसानगर ब्लॉक
लखीमपुर खीरी
ईसानगर मुख्यालय पर मिशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान,राज मिस्त्री,सचिव एवं डीपीआरओ की मौजूदगी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डीपीआरओ के द्वारा परिषदीय स्कूल में हो रहे गुणात्मक सुधार के विषय में बताते हुए सभी को जागरूक किया गया ।
बुधवार को ईसानगर ब्लॉक सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत ब्लॉक इस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शिवमंगल वर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने सहभागिता कर सभी को बताया कि स्कूलों में जल्द से जल्द युद्ध स्तर पर कार्य पूरा करवाकर विभाग को सूचित करें। इसके लिए किसी भी तरह से धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। वहीं बीईओ शिवमंगल वर्मा ने सभी के लिए कार्यशाला में उपस्थित होने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि स्कूल एक मंदिर है जिसे हमें स्वच्छ एवं बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए और यह निर्देश भी दिया कि ऑपरेशन कायाकल्प योजना का कार्य मार्च के अंत तक जरूर पूरा हो जाना चाहिए। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार ने सभी को यह जानकारी भी दी कि परिषदीय विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम निधि के खातों में पैसा भेजा गया है। जिसके अनुसार शौचालय, इंटरलॉकिंग,शॉकपिट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के मॉनीटर नंदकिशोर दीक्षित,ग्राम विकास अधिकारी राहुल कटियार,सुनील मौर्य,शिवकुमार,धीरेन्द्र कुमार,कमाल अहमद प्रधान शर्मा प्रसाद जायसवाल,रंगीलाल,सत्यदेव,सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी,ग्रामप्रधान,राजमिस्त्री,सहित समस्त स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट विकाश गुप्ता