*पीआरडी जवानोें को कौशल विकास शिक्षण शुरू*
फर्रुखाबाद।
जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा पीआरडी जवानों का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आज जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेश कुमार यादव ने उदघाटन कर शुरू कराया।
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में 100 जवानों का प्रशिक्षण आज शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण द टाइम्स गु्रप द्वारा दिया जा रहा है जो 02 मार्च से आॅफ टच इंस्टीट्यूट सेठ गली में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक दिया जायेेगा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेश कुमार यादव ने पीआरडी जवानों को इस दौरान किट वितरित कर इस सम्बन्ध में बारीकी से जानकारियां दीं। कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में टेनिंग का कार्यक्रम शुरू हुआ। अधिकारी श्री यादव ने बताया कि पीआरडी जवानों को बेहतर व्यवस्थाओं से लैस करने की सरकार की तैयारी है।
