अष्ठजाम महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
समस्तीपुर,ताजपुर:12 मार्च, प्रखण्ड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत गद्दोपुर ब्रम्हयस्थान के पास अष्ठजाममहा यज्ञ को लेकर बृहस्पतिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह में हीं हजारों ग्रामीण महिला/पुरुष यज्ञ स्थल पर पहुचे। हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे के साथ कलश में जल भरने पूजा स्थल से नदी की ओर निकल पड़े। क्षेत्र भ्रमण करते हुए जलाशय टट पहुंच कर मंत्रोउच्चारन उपरांत कलश में जल भरा गया।
पुनः कलश लेकर पूजा स्थल की ओर चल पड़े। उक्त विशाल कलश शोभा यात्रा में पूरी 121 कुमारी कन्या एवं महिलाएं/पुरुष सहित हजारों ग्रामीण श्रद्धालुओं ने शिरकत की ।श्रद्धालुओं की व्यापक पैमाने पर भागीदारी और जय श्री राम की उद्घोष एवं भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ था। सूर्ख पीतांबरी साड़ी में लिपटी कलश यात्रियों से सराबोर उक्त शोभा यात्रा की शोभा देखते ही बनती थी। जहां जिस सड़क से भी कलश यात्रियों का उक्त कारवां गुजर रहा था वहां का नजारा नयनाभिराम बनता जा रहा था। पूरे रास्ते ग्रामीणों व राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था कुल मिलाकर बृहस्पतिवार को पूरा गद्दोपुर का माहौल केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा था। क्षेत्रभ्रमन करते हुए पुनः पूजास्थल पर पहुंचे एवं पुजारियों द्वारा मंत्रोउच्चरण के साथ दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ प्रारम्भ की गई। पूजा समाप्ति के बाद शुक्रवार की रात्रि शुभ विवाह कीर्तन का आयोजन रखा गया है। इस अनुष्ठान में मुख्य रूप से भागीदारी निभाने वालों में शम्भू महतो,योगेंद्र महतो,रामु महतो, ललित महतो, गणेश महतो, महावीर महतो, मनोज महतो, शिवलाल पंडित, जनक पंडित,लखन महतो, जनक पंडित समेत हजारों श्रद्धालुगण ग्रामीण सामिल हुए।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
