*डीएम ने दी पचास हजार की आर्थिक सहायता*
फर्रूखाबाद।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आज आपदा राहत कोष से ग्रामीण को पचास हजार रूपये के आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह किसानों और गरीबो के साथ है।
अपने कार्यालय में आज जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बझेरा मलिकपट्टी भोजपुर निवासी ब्रम्हपाल पुत्र श्रीकृष्ण कठेरिया को उनके पुत्र हिमांशु के मौत के चलते सहायता राशि पचास हजार रूपये की चेक आज प्रदान की।
बता दे कि बीते दिनो ब्रम्हपाल के पुत्र हिमांशु की अचानक तबीयत बिगड गई थी ग्रामीणो ने आरोप लगाया था कि हिमांशु की मौत गलत टीकाकरण के कारण हुई थी। हालांकि बाद में जांच के दौरान उसकी मौत की पुष्टी बीमारी के चलते हुई। जिलाधिकारी श्री सिंह ने पीडित पिता को पूरा सम्मान देते हुए आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन पीडित परिवार के साथ है। हम मानवीय संवेदनाओ को बखूबी समझते है। जिलाधिकारी से चेक पाने के बाद दुखी ब्रम्हपाल ने प्रशासन को साधुवाद दिया उनके साथ आये ग्रामीणो ने प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता देने की प्रक्रिया की सराहना की।
ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी दैवीय आपदाओ के मामले में खासे गंभीर रहते है इसके अलावा गौवंश के रख रखाव और स्वच्छता की ओर उनका खासा ध्यान आकर्षित रहता है।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
