*शनिवार से बाबा नीमकरोरी मंदिर होगा बंद*
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद।
कोरोना के वायरस के चलते शनिवार से बाबा नीम करोरी मंदिर के कपाट बंद हो रहे है। जिससे श्रद्धालु फ़िलहाल दर्शन नही कर सकेंगे।
कोतवाली क्षेत्र के नीमकरोरी मंदिर में मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। जिससे मन्दिर में कभी-कभी यह संख्या लाख तक पंहुच जाती है। लेकिन कोरोना के चलते मन्दिर को शनिवार 21 मार्च से 3 अप्रैल तक बंद रहेगा। जिसकी विधिवत जानकारी श्री ठाकुर हनुमंत श्री ट्रस्ट के द्वारा दी गयी।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट

