*थाना अध्यक्ष और मेला ठेकेदार ने एस डी एम के आदेशों की उड़ाईं धज्जियां*
मेरापुर ।
थाने के अंतर्गत आने वाले गांव नगला कोठी के ग्राउण्ड में बीते कई दिनों से मेला लगा हुआ है।
लेकिन कोरोना की महामारी के चलते मेले को सदर एस डी एम ने बंद कराने के लिए मेरापुर थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया है।
थाना अध्यक्ष आरके रावत व मेला ठेकेदार ने एसडीएम के निर्देशों का पालन नहीं किया।
करीब रात 7:00 बजे मेले में थाना अध्यक्ष ने मेले को बंद कराने के लिए अपने सिपाहियों को मौके पर भेज दिया लेकिन थाना अध्यक्ष मौके पर नहीं गए इतना ही नहीं हलका इंचार्ज को भी थाना अध्यक्ष ने मौके पर नहीं भेजा।
मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने मेले में मेला ठेकेदार रिजवान को मौके पर बुलाने को कहा गया।
लेकिन ठेकेदार मौके पर नहीं आया। तत्पश्चात सिपाही रवि कुमार ने ठेकेदार रिजवान से मोबाइल से संपर्क किया। रवि ने ठेकेदार से कहा एसडीएम का आदेश है आप इस मेले को बंद करा दो नहीं तो आप के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना सुनने के बाद ठेकेदार ने सिपाही को जवाब दिया कहा कि मेरे पास शनिवार तक मेला लगाने का परमिशन है। मैं अभी मेले को बंद नहीं करा पाऊंगा। मैं कोई गलत काम नहीं कर रहा हूं परमिशन के हिसाब से ही चला रहा हूं। इतना कहकर ठेकेदार ने फोन रख दिया।
सिपाहियों ने मेले में लगी दुकानों के दुकानदारों को दुकानें हटाने के लिए निर्देशित किया।
ऐसे में ठेकेदार एसडीएम के आदेशों की अवहेलना कर रहा है।
खाना पूरी करने के लिए थाना अध्यक्ष ने मौके पर दो-चार सिपाई एवं होमगार्ड भेज दिया।
सिपाहियों ने झूले को बंद करा दिया।लेकिन दुकानदार अपनी दुकानें जस की तस लगाए हुए हैं। दुकानदारों ने सिपाही व होमगार्ड की बात पर कोई गौर नहीं किया।
दुकानें ज्यों की त्यूं लगी हुई हैं। ऐसे में मेला ठेकेदार एवं मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत एसडीएम के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे है।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
आजतक24न्यूज से


