TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आज शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर ।


आज शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ की वार्ड नंबर 5, सेक्टर 25/डी इकाई ने, पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख माननीय अजय सिंह चौहान जी के दिशा निर्देश अनुसार सेक्टर वासियों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला कर जागरूक किया और लोगों में फ्री मास्क और सैनिटाइजर बांटे।

इस अवसर पर बोलते हुए चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी ने सभी देशवासियों को सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए बार बार हाथ धोने, संक्रमित से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखने, घर से बाहर निकलने पर मूंह ढकने को जागरूक किया। अमित अटवाल, प्रदेश युवा उप प्रमुख ने कहा कि किसी को भी कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सी सावधानी बरत कर इस भयंकर बीमारी से बचा जा सकता है। वार्ड प्रमुख बलविंदर मलिक ने कहा कि सावधानी मे ही बचाव है। बस जरूरत है अपने आप को, बच्चों को, अपने परिवार को जागरूक करने की। इस अवसर पर सेक्टर 20 से रिंकू चोटाला, सेक्टर 25 से राजू, संत लाल, साहिल, सौरव, संजीव आदि शामिल हुए।

जितेन्द्र कुमार - ब्यूरो चीफ
आजतक24न्यूज