खेल से निखरती है युवाओं में प्रतिभाः अभय फाईनल मैंच में हरसिंगपुर विजयी
समस्तीपुर/मोरवा:-
खेल से निखरती है युवाओं में प्रतिभा। उक्त बातें कहीं वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने विजयी टीम को ट्राफी देते हुए अपने सम्बोधन में।सुर्यपुर के ऐतिहासिक यतिबाबा के मैदान में आयोजित वाईसीसी रेंजर कप टुर्नामेंट का फाईनल मैंच हरसिंगपुर और दस्तक पटेल चैक के बीच गुरूवार को खेला गया। दस्तक पटेल चैक ने टाॅस जीतकर पहले फिल्डींग का फैसला लिया। हरसिंगपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 वीकेट पर 252 रन बनाया।जीत के लिए दस्तक पटेल चैक को जीत के लिए 253 रनों की
जरूरत थी।विशाल स्कोर के सामने दस्तक पटेल चैक की टीम 8 ओवर में 62 रनो पर सीमट गयी।मैंन आॅफ द मैंच और और आॅफ द सीरीज सोनू कुमार को दिया गया। रनर टीम दस्तक पटेल चैक के कप्तान केषव भारती को आयुष अग्रवाल ने ट्राफी और होमथियेटर दिया। वही विजेता टीम हरसिंगपुर के कप्तान रंजीत कुमार को अभय कुमार सिंह ने ट्राफी और रेंजर साईकल प्रदान किया।मौके पर नवनीत कुमार ठाकुर,अरूण कुमार सक्सेना, अनीष कुमार ठाकुर,धीरज कुमार झा,मुखिया बड़ेलाल सहनी,अभिजित कुमार झा,एम्पायर सुमित कुमार,पंकज कुमार,स्कोलर गोविन्द सहित सैंकड़ों लोग मैजूद थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
