सराफा एसोसिएशन जनपद कासगंज के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रतिभा श्रीवास्तव जी से मिला एंव कोरोना को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्राफ़ा व्यापारियों के साथ कि बैठक, कोरोना के बारे में हुई बातचीत।
आज कासगंज जिला सराफा एसोसिएशन जनपद कासगंज के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रतिभा श्रीवास्तव जी से मिला एंव कोरोना को लेकर विस्तार से चर्चा की। जिला चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रतिभा श्रीवास्तव जी ने बताया कि कोरोना ग्रस्त मरीज को ही मास्क पहनना चाहिए, क्योंकि जब वह छींकता है, खांसता है, उक्त के संक्रमण से वायरस फैलता है, जो व्यक्ति अभी हाल फिलहाल में विदेश यात्रा करके आया हो उसे स्वतः ही अपनी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को देनी चाहिए, यदि अमुक व्यक्ति उक्त की जानकारी प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग को नहीं देता है तो प्रशासन उक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को बाध्य होगा। बहीं उन्होंने उपाय के बारे बताया कि व्यापारी बंधु अपने अपने प्रतिष्ठानो पर सफाई का विशेष ध्यान रखें, आने वाले व्यक्तियो से लगभग 1मीटर की दूरी से वार्तालाप करें अथवा लेन देन में नकदी की अपेक्षा बैंकिग प्रणाली (डिजिटल) को प्राथमिकता दें। बहीं अपने अपने प्रतिष्ठान के बहार टोंटीशुदा इत्यादि रखबाकर आगंतुक बंधुओ के हाथ अच्छी तरह धुलवाकल अपने अपने प्रतिष्ठान में प्रवेश दे, व अपने अपने प्रतिष्ठानों को हाईपो क्लोराइड/ब्लीच से काउंटर इत्यादि की सफाई निरंतर कराते रहें। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर *जनता कफ्यू* का समर्थन करते हुये 22माचॆ दिन रविवार को पूणे रूपेण अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानो को बंद रखकर प्रातः,7:00बजे रात्रि 9:00बजे तक घरों में रहें । प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सराफ, जिला प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, जिला संसदीय महामंत्री विपुल गगॆ, जिला युवा महामंत्री आशीष केला, जिला प्रबंधक सुधीर माहेश्वरी उपस्थित थे ।
रिपोर्ट आर0 के0 वर्मा आजतक24न्यूज
कासगंज
