बोलेरो गाड़ी से सामने से मारी टक्कर युवक घायल
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद
संजीव कुमार पुत्र छविनाथ सिंह निवासी ग्राम कुतुबुद्दीन पुर थाना नवाबगंज के रहने वाले हैं संजीव कुमार अपनी ससुराल तालग्राम जनपद कन्नौज गए थे वहां से वापस आते समय मोहम्दाबाद ताजपुर मार्ग पर ईट भट्टा के सामने किसी अज्ञात बोलेरो सफेद रंग की गाड़ी में बैठे अज्ञात लोगों ने संजीव की गाड़ी रॉयल इनफील्ड मैं जोरदार टक्कर मार दी जिससे संजीव वहीं पर गिर पड़ा उसका पैर टूट गया
और सिर में चोट आई है मोटरसाइकिल भी टूट गई है बोलेरो सवार टक्कर मार कर गाड़ी को ताजपुर की तरफ भगा ले गए युवक वहां पर लगभग 2 घंटे पढ़ा रहा बताया जा रहा है की 108 नंबर एंबुलेंस व 112 को कॉल की गई लेकिन कोई भी गाड़ी वहां पर नहीं पहुंची संजीव 2 घंटे तक वहां पर पड़ा रहा लेकिन कोई भी गाड़ी नहीं पहुंची जिला प्रशासन बिल्कुल चुप्पी साधे हुए हैं एंबुलेंस और 112 पर किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई एवं जांच नहीं करवा रहा है जिससे टोल फ्री नंबर नहीं लग रहे हैं और लग जाते हैं तो यह लोग घटनास्थल पर काफी समय तक नहीं पहुंचते हैं यह लोग मनमानी करते नजर आ रहे हैं जनता की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है किसी व्यक्ति ने संजीव के मोबाइल से सूचना परिजनों को दी तभी परिजन अपने गांव से आनन-फानन में वहां पर पहुंचे तो देखा संजीव बेहोश पड़ा हुआ था तभी संजीव के परिजन उसे उठा कर के प्राइवेट हॉस्पिटल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया है
ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
परिमालसिंह
