फीकी होली के बाद शिक्षकों का फूटा आक्रोश ।
ताजपुर /समस्तीपुर । नियोजित शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल 25वें दिन भी जारी २हा। इस दौरान 12/03/2020 को सैकड़ों की संख्या में शिक्षक- शिक्षिकाओं ने BRC ताजपुर पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, अचल इकाई ताजपुर के अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार के डबल इंजन की सरकार ने नियोजित शिक्षकों की होली फीकी कर दी है, ये शिक्षक वर्तमान सरकार के दीवाली को अंधेरा बनाने का काम करेंगें।
वहीं संचालन कर २हे BPNPSS के अध्यक्ष शब्बीर आलम ने कहा कि बिहार की सरकार हठी है, तो हम शिक्षक भी कम जिद्दी नहीं। बिना अपना वाजिव हक लिए हड़ताल खत्म नहीं करेंगें, चाहे सरकार जो चाहे दमनात्मक कार्रवाई करे। सभा को २जीत कुमार, रविन्द्र कुमार, मो० खालिद , गणेश कुमार, मो० राकिव रजा, मो० सगीर, राम प्रसाद राम, अनिल कुमार चौधरी, दिनेश पासवान, रौशन कुमार, विश्वनाथ सिह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार राम, मो० अबु सलाम, रेजा अहमद, कुमारी नूतन, आसन सीता, सुलेखा कुमारी, रेणु कुमारी, शबनम , रूही तबस्सुम, नुसरत जबी, रेणुका कुमारी, मधुमिता कुमारी, सतोषी कुमारी, कुमारी रीणा शर्मा, मोबारक बेगम, नयन श्री, सीता कुमारी, आभा कुमारी, पूनम कुमारी, आदि सैकड़ो शिक्षकों ने संबोधित किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
