TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बीडीओ को पत्र देकर कोरोना से बचाव के संबंध में आवश्यक कदम उठाने की मांग



ताजपुर/समस्तीपुर  । 18 मार्च '20

   कोरोना  वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर बुधवार को भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने बीडीओ विनोदानंद को संयुक्त मा़ग-पत्र सौपा.
 उन्होंने कोरोना से बचाव हेतु युद्धस्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, तमाम मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की जांच की व्यवस्था करने, आईसीयू एवं वेंटीलेटर की व्यवस्था बढ़ाने, तमाम स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे डॉक्टर व दवाई की व्यवस्था करने, एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था करने, कोरोना का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने, शहरों बाजारों एवं गांव तक सफाई, कीटनाशक के छिड़काव की व्यवस्था करने, निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को भी कोरोना का समुचित इलाज करने की व्यवस्था देने, कोरोना के भय से बाहर से लौटे मजदूरों को गुजारा भत्ता देने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करने, प्रभावित देशों व शहरों में आने वाले लोगों की जांच की फ्री व्यवस्था करने आदि की मांग की है।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट