TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आइसा ने शिक्षक हड़ताल के समर्थन में निकाला प्रतिवाद मार्च



# शिक्षक से सम्मानजनक वार्ता कर हड़ताल तोड़वाए सरकार- सुनील

समस्तीपुर। 4 मार्च 2020
आज आयशा से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिक्षक हड़ताल के समर्थन में स्टेडियम गोलंबर से प्रतिवाद मार्च निकाला जो समाहरणालय पोस्ट ऑफिस ओवरब्रिज होते हुए सरकारी बस स्टैंड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में शिक्षक 17 फरवरी से अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं स्कूल में तालाबंदी है

फिर भी बिहार सरकार संवेदनहीन बनी हुई है यदि सरकार अभिलंब शिक्षक संगठनों से वार्ता कर हड़ताल समाप्त नहीं करा पाती है तो आई सा शिक्षकों के समर्थन में छात्रों को गोलबंद कर आंदोलन करेगी वह जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि सरकार को यदि बिहार की शिक्षा व्यवस्था की तनिक भी चिंता है तो शिक्षकों से सम्मानजनक समझौता कर हड़ताल समाप्त करवाएं और नियोजित शिक्षक को राज्य कर्मी का दर्जा दे प्रतिरोध मार्च को जिला सह सचिव प्रीति कुमारी, द्राकशा जवी, मो. फरमान, गंगा प्रसाद पासवान, दीपक यादव, शाहबाज नियाजी, जमशेद अहमद, मो. मेराज, चंदन कुमार, प्रेम कुमार, साहिल कुमार, राजू कुमार, मुजक्किर रहमान, विकास कुमार, सारिक अब्दुल्लाह इत्यादि थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट