वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष पांडे को कल मिलेगा "जौनपुर रत्न " सम्मान
जौनपुर
सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था, कमला प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट, जौनपुर द्वारा कल आयोजित कार्यक्रम में इस बार वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुभाष पाण्डेय को "जौनपुर रत्न " से सम्मानित किया जायेगा । उन्हें यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर प्रमुखता से उठाने एवं पत्रकारिता जगत को नई दिशा देने के लिए प्रदान किया जा रहा है । इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष इन्द्रमणि दूबे ने दी है। डॉ सुभाष पांडे तीन संस्करणों में प्रकाशित ग्राम टुडे के संपादक के रूप में कार्यरत है। सुभाष पाण्डेय ने दी ग्राम टूडे दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत सभी साथियों को सुनिश्चित हिस्सेदारी (रॉयल्टी)देने की घोषणा की है ,जिससे कभी भी पत्रकार के परिजनों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा । कल 3
मार्च को दौलतपुर गावं में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें जौनपुर रत्न से सम्मानित किया जायेगा। डॉ सुभाष पांडे को सम्मानित किए जाने की खबर से ग्रामीणांचल के लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। अनेक सामाजिक संगठनों तथा समाजसेवियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।