शब -ऐ -बराअ़्त 9और10 अप्रैल को मनाया जायेगा :शाही ईदगाह बेगमपूर
समस्तीपूर । 07 अप्रैल 2020
शाबान की चाँद कि 29 कि तसदीक़ नहीं होने कि वजह से तमाम कमिटियों ने इत्तेफाक़ राय से ये ऐलान किया है के शाबान माह की 14तारिख 9 अप्रैल दिन जूमरात(गुरूवार) व शाबान कि 15तारिख 10 अप्रैल को होगा |
शाही ईदगाह बेगमपूर कमिटी के सदर (अध्यक्ष) व ज़िला के सिनियर व बूज्रू़ग पत्रकार सैयद मंजरूल जमील व शाही ईदगाह बेगमपूर के खतीब व ईमाम मौलान मूफ्ती ईफ्तेखार आलम क़ासमी ने संयुक्त रूप से ऐलान किया है के मूसलमान 14शाबान(9अप्रैल) जुमेरात(गूरूवार) को अपने घरों में ही अल्लाह(ईश्वर) कि ईबादत करें ज़्यादा से ज़्यादा क़ुरान पढ़े और अल्लाह से इस जान लेवा बिमाड़ी *करोना वायरस* से अपनी अपने घर वालों कि समाज कि राज्य व देश को महफ़ूज़ रखने के लिए दुआ करे |
इनलोगों ने कहा के आज पूड़ी दूनिया करोना वारस कि चपेट में है जिसके लिए हिन्दुस्तान कि हूकूमत ने अपनी जनता के सुरक्षा के लिए इस करोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाऊन किया है जिसका हमें पूड़ी तरह से समर्थन करते हूए लॉकडाऊन का पालन करें जिसतरह से हम जूमा व पँचजगाना नेमाज़ घड़ो मे अदा करते हैं उसी तरह लॉकडाऊन का पालन करते हूए शब ऐ बरात के मौक़े पर भी तमाम ईबादत घड़ो में ही करें और क़बरिस्तान भी जाने से बचें| ईन्होंने कहा कि 9अप्रैल को ईबादत करें 9,10अप्रैल कि रात में क़ुरान खूब पढ़े नफील नेमाज़े पढ़े और अल्लाह से दूआ करें और 10 अप्रैल को रोज़ा रखें और खूदा का शुक्र अदा करें वहीं 9अप्रैल (14 शाबान) को ग़रीबों को खाना खिलायें लेकिन लॉकडाऊन का पालन करते हूए |
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

