महिला का छेड़छाड़ का आरोप ,लॉक डाउन की धज्जियां उड़ा रहे जिला कासगंज के कस्वा विलराम के कुछ लोग
विलराम (कासगंज)
जहां प्रधानमंत्री के लॉक डाउन की अपील के बावजूद भी विलराम के मोहल्ला चौधरी में कुछ लोग इसकी धज्जियां बिखेर रहे हैं । अवनीश, श्यामू पुत्र कुमारपाल जिनकी पापे बनाने की फैक्ट्री है जिसमें लॉक डाउन के वावजूद भी फैक्ट्री में काम हो रहा है जहाँ लगभग 10 मजदूर काम कर रहे हैं।
जहां कुछ लोग महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। वहीं एक महिला सलमा बेगम पत्नी मुस्तकीम का आरोप है कि वहां सड़क के किनारे सरकारी नल पर अश्लील अवस्था में नहाते है और महिलाओं को देखकर गाने गाते हैं और गंदे गन्दे कमेंट करते हैं ।
जब महिला ने विरोध किया तो अभद्र व्यवहार करने लगे । उसके बाद महिला ने जब फेक्ट्री मालिक से शिकायत की तो फेक्ट्री मालिक भी झगड़ने लगे और डंडे निकालकर महिला को मारने पीटने की धमकी देने लगे और महिला को जबाब दिया कि ऐसे ही उधम करेंगे जो करवाना हो वो करवा लें । फिर महिला अपनी गुहार लेके विलराम पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
व्यूरो रिपोर्ट
आजतक24न्यूज़
कासगंज
