TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बाइक सवार को गोली लगने से वार्ड सदस्य जख्मी



समस्तीपुर/मोरवा

ताजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की रात ताजपुर से हलई जानेवाली सड़क में दर्जनिया पुल व पेट्रोल पंप के आसपास अज्ञात अपराधियों ने हरपुर भिण्डी गांव की ओर से बाईक से आ रहे युवक को गोली मार दिया।गोली आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण को आते देख अपराधी भागने में सफल हो गया।जख्मी युवक का पहचान
निकसपुर पंचायत के वार्ड आठ के निवासी ननकी राय के पुत्र


संतोष कुमार राय (30)के रूप में पहचान की गयी।गोली की आवाज पर ग्रामीण जुटे व जख्मी युवक को स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया।जंहा हालात चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने  समस्तीपुर रेफर कर दिया।इस संबंध


में ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने पूछने पर बताया कि जख्मी युवक के फर्द बयान के बाद अनुसंधान में घटना की सच्चाई सामने आएगी।



समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट