TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

थाली पीटकर लाकडाउन में जरूरतमंदों के लिए सरकार से राशन मांगा माले कार्यकर्ता



ताजपुर /समस्तीपुर   12 अप्रैल 2020


    लाकडाउन में सरकार से राशन की मांग पर रविवार को प्रखंड के दर्जनभर पंचायतों में भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा अपने- अपने घरों में परिजनों के साथ मिलकर थाली पीटा गया. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने एकदिनी उपवास भी रखा.


   अपने देशव्यापी अभियान 'भूख के विरूद्ध भात के लिए' का नेतृत्व ताजपुर में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, संजय शर्मा, राजदेव प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, रामदेव प्रसाद सिंह विकाश शर्मा, संजय कुमार, विवेक कुमार, भूषण कुमार, जितेंद्र शर्मा , विशुंदेव कुमार, बबलू कुमार, सोनेलाल सिंह , मोतीलाल सिंह, लालबाबू सिंह, फतेहपुर में मनोज कुमार सिंह,अनीता देवी, रामापुर महेशपुर में सोनिया देवी, कस्बेआहर में मुकेश कुमार गुप्ता, रहिमाबाद धर्मेन्द्र पासवान, मुंशीलाल राय, शाहपुर बधौनी में आशिफ होदा, नौशाद तौहिदी (पंसस), मो० एजाज, हरिशंकरपुर बधौनी में जीतेंद्र सहनी समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने घरों में परिजनों के साथ थाली पीटकर लाकडाउन प्रभावितों के लिए राशनकार्ड, राशन, नगद राशि देने के संदेश को मोदी सरकार तक पहुंचाया.
  मौके पर माले नेता सह इनौस जिला सचिव आशिफ होदा ने कहा कि लाकडाउन के कारण दलित, गरीब, दिहाड़ी- बाहर से आए मजदूर, रिक्शा- टेम्पू, निम्न वर्गीय तबके और समाज के कामकाजी लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति है. सरकार सभी के लिए राशन की व्यवस्था करें. आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि बहुत लोगों के पास राशनकार्ड नहीं है. सरकार को उनके बीच भी लगातार कच्चे राशन पहुंचवाने की व्यवस्था करें.।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर