TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव को समरसता दिवस के रूप में मनाया


निधौली कलाँ

        भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव को समरसता दिवस के रूप में मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवलाल लोधी ने मलिन बस्ती में मेरी बस्ती, कोरोना मुक्त बस्ती की शपथ दिलाई तत्पश्चात अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने दलित, वनवासी, गिरवासी एवं समाज से उपेक्षित लोगों को हृदय से लगाकर सम्मान दिलाया था


उसी प्रकार बाबा साहब अंबेडकर ने उपेक्षित लोगों को सम्मान के साथ जीने की कला सिखाई जो यह सिद्ध करती है कि वे आधुनिक भारत के राम हैं।
जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज गुप्ता सर्राफ ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबा साहब अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की एवं समाज को भी शिक्षित बनने की प्रेरणा दी। मंडल मंत्री भाजपा योगेन्द्र सिंह योगी ने कहा कि भारतरत्न, संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने राष्ट्र को संविधान के रूप में एक ऐसी धरोहर दी है जिससे बाबा साहेब द्वारा किए गए पुरुषार्थ के लिए राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह अनुभव भारद्वाज, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामकिशन वर्मा, निक्की लोधी, हरी बाबू, राकेश कुमार, ऋषि कुमार शर्मा, सूरज पाल सिंह, सोमेश राजपूत, गोपाल राजपूत, शैलेंद्र लोधी, गोविंद वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।



व्यूरो रिपोर्ट श्रीनिवास राजपूत