दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों को वापस बुलाने की मांग
समस्तीपुर
लॉक डाउन में दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों को वापस प्रदेश वापस बुलाने हेतु अपेक्षित पहल करने का आग्रह राजद के प्रांतीय नेता राजीव प्रकाश सर्राफ ने बिहार सरकार से किया है। उन्होंने कहा कि इस देश में अमीर और ग़रीब के लिए अलग-अलग क़ानून नहीं हो सकता? बिहार सरकार तुरंत गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब सरकारों से बात कर सभी बिहारियों को वापस लाएँ। यह सरकार की नैतिक ज़िम्मेवारी है।
राजद नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार से आग्रह है कि सभी को अपने प्रदेश वापस बुलाइए, उनको क्वारांटाइन करिए, टेस्ट कराइए लेकिन बुलाइए। मुसीबत की घड़ी में हर कोई अपने घर लौटना चाहता है। बिहार सरकार को इस ओर केंद्र सरकार से बात कर कोई रास्ता निकालना चाहिए l
अब्दुल कादिर