TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सच्चाई के आइसबर्ग का टिप तो दिख ही जाएगा - कारी शोएब


समस्तीपुर

             बिहार युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब ने कुछ प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को छोड़कर मेंनस्ट्रीम मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खबरें "मुख्य धारा" की मीडिया से गायब हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ढूँढ़कर पढ़िए ! सच्चाई के आइसबर्ग का टिप तो दीख ही जायेगा ! उन्होंने केंद्र की मोदी सत्ता पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना की महाआपदा का भी योजनाबद्ध ढंग से साम्प्रदायिक इस्तेमाल हो रहा है


और इसमें सभी टीवी चैनल और अखबार एकदम एक सुर में बोलते हुए घिनौनी भूमिका निभा रहे हैं ! गौतम नवलखा और आनंद तेलतुम्बडे के बाद ऐसे तमाम जन-पक्षधर बुद्धिजीवियों की सूची तैयार है, जिन्हें एक-एक करके सींखचों के पीछे करना है ! डिटेंशन सेंटर्स में लगातार मौतें हो रही हैं, उनपर मीडियाकर्मीयों का ध्यान नहीं जा रहा है ! उलटे, और डिटेंशन सेंटरों के बनने की योजना अभी भी बदस्तूर जारी है ! कारी सोहेब ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश आपातकाल से भी बर्बर, खूनी, अँधेरे दौर में प्रविष्ट हो चुका है, पर पूरे प्रचार-तंत्र को इस तरह संगठित-व्यवस्थित किया गया है कि टुकड़ों में कुछ खबरें अगर छन-छना कर बाहर आ भी जा रही हैं तो लोगों को पूरे परिदृश्य की भयावहता का अंदाजा नहीं लग पा रहा है और चुपचाप अपने खूनी मंसूबों को अमली जामा पहना रहा है !


उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना की विपत्ति का भी फासिस्ट अपने मंसूबों को अमली जामा पहनाने के लिए आड़ के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं ! बाकी, जो अर्थ-व्यवस्था पहले ही तबाह होकर रसातल को जा पहुँची थी, उसके लिए भी आगे लम्बे समय तक कोरोना को ही कारण बताया जाता रहेगा ! आने वाले दिन सचमुच कठिन हैं ! पर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से क्या होगा ? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष के मोर्चे पर फौलादी इरादों के साथ सन्नद्ध होना ही एकमात्र रास्ता है !
उक्त आशय की जानकारी युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय नायक ने प्रेस को दी।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
                      -