पेड़ से गिरकर युवक की मौत
समस्तीपुर/मोरवा
हलई ओपी क्षेत्र के हलई बाजार निवासी हरिशंकर शाह का पुत्र 30 वर्षीय सत्येंद्र शाह की शनिवार को एक पेड़ से गिरकर मौत हो गई। उक्त युवक घर के पीछे अपने गूलर के पेड़ पर
चढ़कर जलावन काट रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण ऊंचे पेड़ से गिरने के बाद घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परिवार में शोक छा गया है।
अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
