रास्ते में निर्माण कार्य करने पर फायरिंग, पथराव
मोहम्दाबाद फर्रुखाबाद
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम कुसज्जापुर में दबंगों ने अवैध निर्माण कार्य की शिकायत किए जाने पर लाठी-डंडों से हमला कर पथराव किया। तमंचे से फायरिंग की हमले में महिलाओं सहित डेढ़ दर्जन ग्रामीण घायल हो गए दबंगों ने लॉक डाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई। गांव के विपिन कुमार कुलदीप जितेंद्र तिवारी आदि परिजनों ने आज सुबह राजमिस्त्री सहित एक दर्जन बाहरी मजदूरों को बुलाया दो ट्रैक्टरों से ईटे लाई गई।ब्रह्मदेव के निकट ग्राम समाज की करीब 25 फुट जमीन पर निहास खोदकर दीवार उठाने का कार्य शुरू किया गया। दबंगों ने ब्रह्मदेव पीपल के पेड को भी
अपने खेत की ओर कब्जा करने का प्रयास किया। दीवार उठने के कारण गांव वालों खासकर शाक्य बस्ती बालों का रास्ता अवरुद्ध होने लगा। गांव की ही महिला की शिकायत पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में ही डेरा डाल दिया हमले में करीब 20 लोग
घायल हो गए। सभी घायल ट्रैक्टर से कोतवाली मोहम्दाबाद रिपोर्ट लिखाने गये। पुलिस घायलों को मोहम्मदाबाद सीएससी ले गई घायलों में कृपाल सिंह की 55 वर्षीय पत्नी गोमती देवी,
स्वर्गीय दफेदार की 65 वर्षीय पत्नी रामबेटी एवं रामशरन शाक्य के 23 वर्षीय पुत्र गोविंद की हालत गंभीर है। गोमती देवी के हाथ की हड्डी टूट गई सभी घायलों के सिर फट गए।
हमले में 57 वर्षीय राजेश्वर दयाल, विश्वेश्वर दयाल शाक्य की वृद्धपत्नी, प्रदीप कुमार का 25 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र 35 वर्षीय पुत्र अंकित, 40 वर्षीय खुशीराम 40 वर्षीय मोहन शाक्य
कृपाल शाक्य का 25 वर्षीय पुत्र सौरभ आदि शाक्य बस्ती के लोग घायल हुए हैं झगड़ा करने के लिए पड़ोसी गांव वराह, अलावलपुर, नगला सुभान खां से करीब डेढ़ दर्जन लोगों को बुलाया गया था। बताया गया कि हमले में दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हुइसी दौरान गांव के नंदकिशोर मिश्रा पुत्र मुंशीलाल ने
विरोधियों को धमकाने के लिए तमंचे से फायरिंग की। जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच कर दहशत व्याप्त हो गई हादसे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने वृद्ध कृपाल सिंह शाक्य एवं स्वर्गीय राम सनेही के युवा पुत्र
अवनीश कुमार सक्सेना को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।पुलिस ने वृद्ध कृपाल सिंह को भी हिरासत में लिया है जिसकी पत्नी गोमती देवी की हालत नाजुक बनी है। शाक्य कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैंने हादसे की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी है।पुलिस ने अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया पुलिस के जाते ही अवैध निर्माण करने बालों ने रास्ता बंद करने के लिए कटीले तार लगाये। दबंगों ने पडोसी गांव से बुलाए गए करीब एक दर्जन लोगों के सहयोग से उन महिलाओं पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया जिन्होंने पुलिस से निर्माण कार्य की शिकायत की थी। महिलाओं का शोर-शराबा सुनकर परिजन उन्हें बचाने गए तो उनकी भी लाठी-डंडों से पिटाई कर ईद पत्थर चलाए गए।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट






