गलियों में बॉस बल्लियाँ लगा कर बन्द कर देने से मुहल्ले में लगा कूड़े का ढ़ेर
पार्षद अब्दुल समद ने आरोप लगाया की वार्ड ६८ से सटे करैली,अकबरपुर,नूरउल्लाह रोड,बुडढ़ा ताज़िया को जोड़ने वाली तमाम गलियो को बाँस बल्लियों,बिजली के पोल आदि के साथ रस्सीयों को बाँध कर पुरी तरहा रास्ता बन्द कर देने से गलियों से कूड़ा न उठ पाने की वजहा से साँस लेना दूभर हो गया है।
समद का आरोप है की इलाक़े में तीन दिनों से गलियों को पुरी तरहा ब्लाक कर दिया गया है।जिस कारण नगर निगम की कूड़ा गाड़ी डम्प कूड़े को उठा नहीं पा रही है।सफाई कर्मीयों का कहना है की जब हम वहाँ तक पहोँच ही नही पाएँगे तो कूड़ा कैसे उठाएँ।
गलियों में जमा कूड़े की दूर्गन्ध और सढा़न्द से मुहल्लेवासी संक्रामक रोग के फैलने की आशंका में पार्षद के पास गुहार लगा रहे हैं ।पार्षद समद ने निगम प्रशासन से रासता खुलवा कर कूड़ा उठवाने की मांग की है ।कहा कोरोना जैसी महामारी से तो लोग ऐहतियात कर रहे हैं लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ गंदगी से और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से दूसरी बिमारी का खौफ लोगों पर मण्डरा रहा है।
रिपोर्ट मोहम्मद साबिर

